फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पहाड़ों पर बरसे मेघ, मैदानों में बरस रहे अंगार, पारा चौथे दिन भी 44 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले के मैदानी इलाकों में सूर्यदेव जहां अपना रौद्र रूप दिखा रहे हैं, वहीं पहाड़ी इलाकों में सोमवार को बारिश की फुहारें राहत बनकर बरसीं।
विज्ञापन

कठुआ और हीरानगर के मैदानी इलाकों में लगातार पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। आसमान से गर्मी के रूप में अंगार बरस रहे हैं जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में इंद्रदेव मेहरबान हुए और दोपहर बाद बिलावर और बनी सब डिवीजन के अधिकांश हिस्सों में बारिश ने तपती गर्मी से राहत दी है।
विज्ञापन

सोमवार को लगातार पांचवें दिन कठुआ शहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। दिन का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान भी बीते सोमवार के मुकाबले सात डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में भी राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। निचले इलाकों में जहां लू के थपेड़े चल रहे हैं, वहीं सोमवार दोपहर बिलावर कस्बे और आसपास, लोहाई मल्हार, डुगैन, ढग्गर, दुलंगल, कोटी चडियार, बनी, डुग्गन आदि इलाकों में बारिश की फुहारों ने तापमान में हल्की गिरावट लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें