उपमंडल में मंगलवार सुबह जोरदार बारिश होने से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया। पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि होने से इलाके के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने से कई प्राकृतिक जल स्रोतों का जलस्तर भी बढ़ा।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से इलाके में बारिश ना होने के कारण ज्यादातर इलाके से बहने वाले नदी-नाले सूखने की कगार पर थे। वहीं कई प्राकृतिक जल स्रोतों का जलस्तर भी कम हो गया था। बारिश होने से प्राकृतिक जल स्रोतों का जलस्तर बढ़ने से इलाके के लोगों को काफी राहत मिली है। संवाद