पिछले एक सप्ताह से उपमंडल में लगातार मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है। हालांकि सुबह और शाम के समय पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर बना हुआ है।
शुक्रवार को उपमंडल के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा। दिन के समय में तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में उछाल आया है। पिछले दिन की तुलना में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इससे दिन के समय में मौसम सुहावना बना रहा है। संवाद