फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन धूप खिलने के बाद फिर कोहरे की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तीन दिन तक लगातार धूप खिलने से ठंड से राहत मिली थी। वहीं बुधवार को दोपहर के समय मौसम ने अचानक से करवट ले ली। इसकी वजह से दोपहर तीन बजे के लगभग मैदानी इलाकों में कोहरा छा गया। हालात ऐसे थे कि दोपहर के समय ही हाईवे पर वाहन चालक फॉग लाइट का सहारा लेने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

रविवार से ही तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही थी। मंगलवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के पार रहा था। वहीं, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वीरवार से मौसम के और बिगड़ने की संभावना है। कई इलाकों में बारिश से लेकर बर्फबारी भी दर्ज की जा सकती है। उधर, बुधवार को कोहरा छाने के बाद बाजारों से रौनक भी शाम ढलने के साथ कम होती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें