फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद बढ़ा नदी-नालों का जलस्तर

विज्ञापन
बारिश के बाद हीरानगर स्थित तरनाह नाले का बढ़ा जलस्तर। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। क्षेत्र में वीरवार सुबह शुरू हुई बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया। हालांकि कहीं से किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उज्ज दरिया, छाप और तरनाह नाला काफी उफान पर हैं।
विज्ञापन

तरनाह नाला में जलस्तर बढ़ने से हीरानगर तहसील मुख्यालय को सीमावर्ती गांव से जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए छोटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मगर दोपहर बाद जलस्तर कम होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। छाप नाले में भी पानी का स्तर बढ़ने के बाद सांझी मोड़-कोड पुन्नु मार्ग पर बनियाड़ी के पास कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बंद हुई, मगर बाद में यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें