हीरानगर। हीरानगर कस्बे के नजदीक गांव चंजाल में एक टेंपो और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसके स्थानीय लोगों ने हीरानगर उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार गांव में गैस लेकर जा रहे टेंपो की बिना नंबर की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी पहचान श्याम लाल निवासी वार्ड 13 हीरानगर के रूप में हुई।