फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वाटरप्रूफ बने पंडाल, लखनपुर में तैयारियां पूरी

Sun, 29 Jun 2025 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लखनपुर यात्रा रिसेप्शन सेंटर पर सजाया जा रहा पंडाल। संवाद
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों ने कर्मचारियों के लिए जारी किया ड्यूटी रोस्टर
विज्ञापन

लखनपुर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला 30 जून से ही शुरू होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही लखनपुर में तैयारियां भी युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। यात्रा रिसेप्शन सेंटर पर भक्तों के लिए एक बड़ा वाटरप्रूफ पंडाल सजाने का काम शुरू हो गया है। वहीं विभागों ने अपने स्टॉल को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों ने कर्मचारियों के लिए ड्यूटी रोस्टर भी जारी कर दिए हैं।
वैसे तो पहले जत्थे के भक्त तीन जुलाई को प्रथम दर्शन करेंगे, लेकिन लखनपुर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला 30 जून से ही शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में लंगर से लेकर अन्य सभी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को तौरणद्वार में रिसेप्शन सेंटर पर पंडाल सजाने का काम जारी रहा। वाटरप्रूफ पंडाल में जहां विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, वहीं इस पंडाल में भक्तों के मनोरंजन का भी इंतजाम किया जाएगा। एक दिन पूर्व ही डीजीपी नलिन प्रभात ने लखनपुर यात्रा रिसेप्शन सेंटर की सुरक्षा का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनपुर में स्वागती होर्डिंग लगना शुरू हो गए हैं, वहीं कोने-कोने पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस, प्रशासन और हाईवे प्राधिकरण की ओर से सीसीटीवी के माध्यम से यात्रियों के रूट पर निगरानी तंत्र स्थापित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें