फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में छह दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

Tue, 01 Dec 2015 01:54 AM IST
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत हल्का रामपुर मांडली के रामपुर गांव में पिछले छह दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार कहने के बाद भी पीएचई विभाग उनकी फरियाद नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन


आजिज आकर ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर गांव की पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हुई तो वे सड़क पर उतर कर पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

रामपुर गांव के ग्रामीणों की एक बैठक समाज सेवी स्वर्ण सिंह जंवाल की अध्यक्षता में हुई। जंबाल ने कहा कि उनके गांव की पेयजल सप्लाई को बंद हुए छह दिन हो गए हैं। इसके चलते गांव के तकरीबन 400 परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि  दो दिन के भीतर गांव की पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो गांव के लोग सड़क पर उतर आएंगे। इस दौरान यदि कानून व्यवस्था बिगड़ी तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन और पीएचई विभाग की होगी। बैठक में उत्तम सिंह, मोहिंद्र सिंह, मस्त सिंह, जगत सिंह, चैन सिंह, कीकर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें