फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दूषित पेयजल मिलने पर जलशक्ति विभाग के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड नंबर एक शहीदी चौक से सटी गली में दूषित पेयजल आपूर्ति मिलने पर स्थानीय लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। सोमवार को विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों ने कहा कि पहले ही उनकी गली में सफाई व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं। अब पानी भी दूषित होने से उनका जीना मुहाल हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुषमा देवी ने कहा कि उनके मोहल्ले में रहने वाले ज्यादातर ऐसे लोग हैं, जो दिन भर कड़ी मशक्कत के बाद अपने परिवार की रोटी का जुगाड़ कर पाते हैं। लिहाजा उनके पास विभागों के चक्कर लगा पाने का समय नहीं होता है। इसका फायदा उठाते हुए विभाग लगातार लोगों की अनदेखी करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि जलशक्ति विभाग उनके मोहल्ले में बमुश्किल 15 से 20 मिनट पानी की सप्लाई करता है। वह भी दूषित होता है। इसे पीने के बाद लोगों का बीमार होना तय है। कई बार वे विभाग से इस समस्या का समाधान किए जाने की मांग कर चुके हैं लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे मोहल्ले के दर्जनों परिवार प्रभावित हैं।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता रजत खुल्लर ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में इस मोहल्ले में पानी इतना दूषित है कि इसे पीना सिर्फ बीमारियों को दावत देने के सिवा कुछ नहीं है। मोहल्ले की सफाई व्यवस्था का पहले ही बुरा हाल है। अब पानी अगर इतना दूषित मिलेगा तो लोगों को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने समय रहते शुद्ध पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित बनाने की व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर प्रवीण कुमार, रेनू बाला, कैलाशो देवी, अंजू बाला, कुसुमलता, भोली देवी, गुड्डो देवी और सुमन देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें