हीरानगर। व्यापार मंडल हीरानगर की रविवार को बैठक हुई। इसमें संजय कुमार नीटू को व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया।
मंडल की ओर से आयोजित बैठक में बाजार के कई दुकानदार मौजूद रहे। इसमें नए अध्यक्ष को चुनने पर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से संजय शर्मा को अध्यक्ष चुना गया और राजेश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि बाजार के दुकानदारों की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। वे दुकानदारों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।