फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नगर कमेटी के वार्ड 10 में गर्मी में गहराया जल संकट

Sun, 27 Apr 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 10 के लोग पिछले कई दिनों से पेयजल के लिए हैंडपंपों पर निर्भर
विज्ञापन

बिलावर। गर्मियों के मौसम का आगमन होते ही नगर कमेटी के वार्ड 10 में पेयजल संकट गहरा गया है। वार्ड 10 की 500 से अधिक आबादी को पेयजल की किल्लत के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रवि कुमार, कुलभूषण कुमार, कुलदीप, राजकुमार, उषा रानी और प्यारी देवी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उनके वार्ड में केवल 10 मिनट के लिए ही पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवाई जा रही है, जो काफी है। लोगों ने कहा कि गर्मियों के मौसम में पानी की मांग और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि वार्ड 10 के लोगों को पिछले कई दिनों से पेयजल के लिए हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में जल शक्ति विभाग को अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों ने मांग की है कि वार्ड 10 में पेयजल आपूर्ति को सही तरीके से सुचारु किया जाए। संवाद
विज्ञापन

कोट

समस्या संज्ञान में आई है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
- संजीव रियोथिया कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें