फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हटली मोड़ की झुग्गियां लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 27 Apr 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हटली मोड़ के पास राख हुए गरीबों के आ​शियाने। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने का मामला आया सामने
विज्ञापन

घटना के बाद फायर सर्विस की टीम पहुंची और लोगों के साथ मिलकर पाया आग पर काबू
कठुआ। गर्मी बढ़ने के साथ जिले में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने का मामला सामने आया है। इन घटनाओं में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
पहली घटना शहर के हटली मोड़ इलाके में हुई है, जहां मजदूरों की दर्जन भर झुग्गियां जलकर राख हो गई। सुबह करीब 9.30 बजे के आसपास जब झुग्गियों में आग भड़की तो वहां रहने वाले मजदूर अपने काम पर जा चुके थे। आसपास के लोगों काे जब आग का पता चला तो उन्होंने खुद से आग को काबू करने के लिए पहल शुरू की। इस बीच कुछ लोगों ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों को भी सूचना देने के साथ फायर सर्विस को आग लगने के बारे में सूचित किया।
विज्ञापन

घटना के बाद फायर सर्विस की टीम पहुंची और लोगों के साथ मिलकर आग को काबू किया। मगर तब तक वहां मौजूद 11 के करीब झुग्गियां पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी, जिससे लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
पीड़ित सावित्री साहू, हीराबाई, सोना राम, नृसिंह साहू और मिथुन ने बताया कि वह सभी सारंगगढ़ रायपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जो कठुआ में रहकर निर्माण मजदूर का काम करते हैं। आग लगने के दौरान वह लोग काम पर गए थे। इस कारण वह झुग्गियों में रखा सामान नहीं बचा सके और न ही कोई पैसा। उनका कहना था कि कई मजदूरों ने दिहाड़ी लगाने के बाद मिलने वाला पैसा भी झुग्गियों में ही रखा था वह भी जलकर राख हो गया है। संवाद

तहसीलदार ने किया घटनास्थल का दौरा
आग लगने की इस घटना के बाद तहसीलदार विक्रम कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां हुए नुकसान का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने तहसीलदार के समक्ष प्रभावितों को प्रशासन की ओर से मदद दिए जाने की मांग की। तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया कि नुकसान की रिपोर्ट डीसी को दी जाएगी, ताकि प्रभावितों को मदद दी जा सके।
-
फायर सर्विस टीम पर लगाया देरी से पहुंचने का आरोप
आग लगने की घटना को काबू करने के लिए फायर सर्विस टीम पर स्थानीय लोगों ने एक घंटा देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। सामाजिक कार्यकर्ता बलविंदर सिंह राजू ने बताया कि आग लगने के बाद सबसे पहले फायर सर्विस को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन मौके पर दमकल कर्मियों को पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया। अगर लोगों ने तत्परता न दिखाई होती तो आग से वहां मौजूद 20 से ज्यादा अन्य झुग्गियों को बचाया नहीं जा सकता था।
विज्ञापन

-
आग से तीन कनाल गेहूं जली
आग लगने की एक अन्य घटना शहर के वार्ड 2 कोठे में हुई, जहां आग से तीन कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान बलबीर सिंह ने बताया कि इस समय फसल की कटाई काम जारी होने के कारण ज्यादातर किसान खेतों में मौजूद थे। उन्होंने पंपसेट चलाकर आग को खुद काबू कर लिया है। अगर लोग मौजूद न होते तो आसपास के खेतों में लगी पचास कनाल फसल के अलावा वहां मौजूद घरों को भी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें