फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में मौसम की बदमिजाजी जारी है। मैदानी इलाकों में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रही। वहीं उच्च पवर्तीय इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। बनी और लोहाई मल्हार के दूर दराज पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के अतिरिक्त निचले पहाड़ों पर लगातार बारिश जारी रही। जिले में कई सड़क संपर्कों पर बारिश से फिसलन बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही जिले भर में आसमान में बादल छाए रहे। रुक-रुक कर देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान शीतलहर ने सर्दी में इजाफा किया है। हालांकि धूप न खिलने के बावजूद मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई है। रविवार को जिले में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें