फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल में कूटा ने छप्पर की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कूटा गांव में शुरू हुई 32वीं जिला वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को पांच मैच खेले गए। पहला मैच कूटा क्लब और छप्पर क्लब के बीच खेला गया। कूटा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छप्पर की टीम को 2-0 से हरा दिया। दूसरा मैच पथवाल क्लब व हटली क्लब के बीच खेला गया, जिसे पथवाल की टीम ने 2-0 से जीत लिया।
विज्ञापन

तीसरा मैच में गुडा मुंडिया की टीम ने गरा क्लब से जीता। चौथे मैच में हीरानगर क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेला क्लब से मैच जीता। पांचवां मैच कूटा क्लब व कटल गुजरां के बीच हुआ। इसमें कूटा के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 3-0 से कटल की टीम को हरा दिया। मैच देखने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में रामलीला मैदान पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें