फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीस वॉलीबाल प्रतियोगिता में लोहांग-ए बनी विजेता

विज्ञापन
बनी डुग्गन में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले से पूर्व खिलाड़ियों के साथ परिचय करत - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। बनी के दूरदराज गांव डुग्गन में आयोजित दो दिवसीय शहीद वीर सिंह मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लोहांग-ए और बनी-ए के बीच खेला गया। जिसमें लोहांग की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले से पूर्व शहीद वीर सिंह को याद करने के लिए श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता प्रेम सागर अजीज मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। वहीं, एसडीएम बनी जोगिंदर सिंह जसरोटिया विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। जिन्होंने आयोजकों और अन्य लोगों के साथ शहीद को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लोगों से ऐसे व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने के लिए कहा।
प्रेम सागर अजीज ने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में अपनी खेल प्रतिभा को बढ़ाने में रुचि बढ़ेगी। साथ ही बनी में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जोकि अभी तक आम पर्यटकों की नजर से अनदेखा है। उन्होंने आयोजकों को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। साथ ही सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली टीम एक ही होती है। जो टीम जीत नहीं सकी, उन्हें निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। बस उन्हें अपने अंदर जीत की भूख को जिंदा रखना है। ताकि, उनकी ऊर्जा सकारात्मक दिशा की ओर चलती रहे।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम ने कहा कि दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र होने के बावजूद बनी के लोगों में खेलों के प्रति जो प्यार है, वह इसी तरह बनाए रखें। क्योंकि, खेलों के माध्यम से ही हम अपनी आने वाली पीढ़ी में जीत हासिल करने की ललक को बढ़ावा दे सकते हैं। अंत में मुख्य अतिथि और आयोजकों ने विजेता और उपविजेता रही टीमों को नगद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें