फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएफसी इमारतों के भूमि चयन करने के लिए बसोहली पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। हैंडीक्राफ्ट विभाग के निदेशक डॉ. विकास गुप्ता और सीकाप के एमडी अतुल शर्मा ने एडीसी तिलक राज थापा के साथ बसोहली के बटाडा इलाके का दौरा किया। यहां सामुदायिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) की इमारतों के लिए भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इन इमारतों में बसोहली पेंटिंग पशमीना शॉल की ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिकारियों ने इस भूमि के कागजात बनाकर भेजने को कहा, ताकि जल्द इन इमारतों को बनाने का काम शुरू किया जा सके। वहीं, लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आए अधिकारियों ने बुनकरों, चित्रकारों और सोसायटी के अन्य लोगों के साथ बैठक की। यहां लोगों की समस्याओं को सुना गया। अधिकारियों ने कहा कि सभी बुनकर, चित्रकार अपना पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर बसोहली ब्लॉक की बीडीसी अध्यक्ष सुषमा जमवाल और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें