बिलावर। उपमंडल के दूरदराज इलाकों को सड़क से जोड़ने के लिए इन दिनों पीएमजीएसवाई की ओर से कई इलाकों में सड़कें बनाई जा रही हैं। बुधवार को बग्गन अपर पंचायत में रियाड से बग्गन सड़क के दूसरे भाग के काम की शुरुआत हो गई है। सड़क के काम का उद्घाटन जिला विकास परिषद के सदस्य इंजीनियर विक्रम सिंह और बग्गन ब्लॉक की चेयरमैन निशा देवी ने किया। विक्रम सिंह ने बताया कि सड़क के काम का प्रोजेक्ट तीन वर्ष पूर्व बनाया गया था, लेकिन अनुमति न होने के कारण काम रुका हुआ था। अब दूरदराज के इलाके सड़क से जुड़ जाएंगे। पीएमजीएसवाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सात किमी लंबी इस सड़क पर 271.13 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।