फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गांव भी चले शहर की राह, पंचायतों में होने जा रहा कचरा प्रबंधन

Thu, 24 Apr 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
सात प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट बनकर तैयार, 19 ब्लाॅक का करेंगे कचरा प्रबंधन, इसी महीने होंगे शुरू
विज्ञापन

कठुआ। ग्रामीण विभाग ने भी शहरी निकायों की तर्ज पर पंचायत स्तर पर कचरा प्रबंधन की कवायद शुरू कर दी है। इस संबंध में विभाग ने दूसरे चरण में सात ब्लॉकों में सात प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट तैयार कर लिए हैं, जिन्हें इसी महीने से कार्यात्मक बनाने की योजना है।
विभाग जल्द ही प्रशिक्षित कर्मचारियों को संसाधन व्यक्तियों रूप नियुक्ति कर इस सभी प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट कार्यात्मक बनाने जा रही है। इन सात यूनिटों की मदद से जिले के सभी 19 ब्लॉकों की कचरा प्रबंधन करने की योजना है। ग्रामीण विभाग की ओर से पंचायतों को कचरा मुक्त बनाने की प्रक्रिया दो साल से पहले शुरू की थी।
विज्ञापन

इसमें पहले चरण में पंचायत स्तर पर सूखे और गीले कचरे के लिए पहले कूड़ेदान स्थापित किए गए। इसके बाद उनमें से निकलने वाला कचरा अलग करने के लिए पृथक्करण शेड तक पहुंचाने का बंदोबस्त किया जा चुका है। इन पृथक्करण शेड में कचरे को अलग-अलग कर उसमें से निकलने वाली प्लास्टिक को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

यहां पर लगाई गई विभिन्न मशीनों की मदद से इस प्लास्टिक को रिसाइक्लिंग कर बाजार में बेचने की योजना है। वहीं, गीले कचरे को पंचायत स्तर पर गड्ढा खोदकर उसका निपटान कर दिया जाएगा। पिछले दो साल में विभाग ने जिले के कुल 19 ब्लॉकों में कुल 130 पंचायतों में पृथक्करण शेड तैयार किया जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें