कठुआ। बार एसोसिएशन कठुआ ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि केंद्र सरकार इजराइली मॉडल अपनाकर जहां भी आतंकी छुपे है, उनको मौत के घाट उतारे। प्रदर्शनकारियों ने जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में शामिल अधिवक्ता आकाशदीप ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जिस तरह आतंकियों ने नियोजित तरीके से सिर्फ हिंदू की हत्या की है, सरकार को भी इसी तरीके से आतंकवाद पर जोरदार प्रहार करना चाहिए। बता दें कि बार एसोसिएशन जम्मू के बंद का समर्थन में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन सभी न्यायालयों के कामकाज को स्थगित रखा था। वहीं, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अजातशत्रु शर्मा ने कहा कि आतंकियों ने जानबूझ कर कश्मीर के पर्यटन स्थलों को टारगेट किया है। संवाद