फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 27 Nov 2014 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। छन्न अरोड़ियां पंचायत के ग्रामीणाें ने स्थानीय बस अड्डे पर विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई महीनों से पुराने ट्यूबवेल की मोटर खराब है जिसे दुरुस्त करने के मामले में लगातार ढिलाई बरती जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण बड़ी संख्या में एकजुट होकर विरोध जताएंगे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए नायब सरपंच केआर रैणा ने कहा कि छन्न अरोड़ियां में दो ट्यूबवेल हैं।

पुराने ट्यूबवेल की मोटर कई महीनों से खराब है जबकि इसी ट्यूबवेल पर ज्यादातर इलाकों की पानी आपूर्ति निर्भर करती है। उन्हाेंने कहा कि पीएचई विभाग से लेकर जिला प्रशासन के पास कई दफा गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन


उन्हें हर बार कुछ दिन में मोटर ठीक कर स्थापित करने का आश्वासन दिया जाता रहा लेकिन महीनों गुजरने के बावजूद पानी की समस्या को दूर नहीं किया जा सका है।

प्रदर्शनकारियों में शामिल पंच वीना देवी के अलावा लक्ष्मी देवी, विमला देवी, कांता देवी, संजय कुमार, राकेश गुप्ता, खेमराज शर्मा, ओमप्रकाश, वरुण, सुभाष, प्रवीण, विवेक, राजिंदर गुप्ता और आकाश शर्मा ने कहा कि पीने के पानी के लिए रोजाना ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विभाग समस्या से भलीभांति अवगत है लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। ऐसे में उन्हें मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें