फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आठ करोड़ से बदलेगा नहर का स्वरूप, बनेगा आकर्षक वाटरफ्रंट

विज्ञापन
कठुआ में ऐसा होगा नहर का नया स्वरूप
विज्ञापन
... साइकिलिंग ट्रैक, रेस्त्रां, कैफे, गार्डन और नहर पर आकर्षक फव्वारे भी लगाए जाएंगे
विज्ञापन


खास खबर


साहिल खजूरिया
कठुआ। कठुआ शहर के बीचों बीच से बहने वाली कठुआ नहर का स्वरूप जल्द ही बदलने वाला है। जिला प्रशासन ने आठ करोड़ रुपये की लागत से नहर को एक आधुनिक वाटरफ्रंट में विकसित करने की योजना बनाई है। यह परियोजना नहर के पारिस्थितिकी और सौंदर्य आकर्षण को बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई है। इस परियोजना में नहर के ऊपर तीन जगह खूबसूरत ओवरव्यू लोकेशन भी विकसित की जाएंगी।
इस वाटरफ्रंट परियोजना के तहत नहर किनारे साइकिलिंग ट्रैक, रेस्त्रां, कैफे, गार्डन और आकर्षक फव्वारे लगाए जाएंगे। इसके अलावा, नहर के किनारे पैदल पथ, पार्किंग, लाइटिंग और गार्डन विकसित करने के अलावा सौंदर्यीकरण का भी काम किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य कठुआ नहर को एक शहरी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को एक नया आकर्षण स्थल मिलेगा। परियोजना के अंतर्गत नहर के पास विभिन्न सुविधाएं जैसे वेंडिंग जोन, पार्किंग और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। रेडियो स्टेशन से लेकर सावन चक गुरुद्वारा के पास इस परियोजना को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

वाटरफ्रंट पर लगाए जाने वाले फव्वारे और अन्य आकर्षण स्थल इसे और भी खूबसूरत बनाएंगे।गर्मी के सीजन में कठुआ नहर में न सिर्फ स्थानीय बल्कि पंजाब से लेकर जम्मू तक लोग अच्छा समय व्यतीत करने पहुंचते हैं। यह नहर लोगों को मुफ्त के वाटरपार्क का नजारा देती है।
कठुआ नहर का यह नया स्वरूप शहर के विकास को और भी बढ़ावा देगा और स्थानीय पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। यह परियोजना स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी और कठुआ को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभारेगी। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए तत्पर हैं। कठुआ नहर का नया वॉटरफ्रंट निश्चित रूप से शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। जिसके लिए नगर परिषद ने नहर किनारे सफाई का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



...........

कठुआ नहर को एक बेहतरीन वाटरफ्रंट बनाए जाने की योजना है। यूटी कैपेक्स बजटटे तहत यह काम आठ करोड़ रूपए की राशि से पूरा होगा। जिसमें साइकिलिंग पाथ, रेस्त्रां, कैफे, गार्डन और नहर के किनारों को खूबसूरती देने वाले फव्वारे भी लगाए जाएंगे।

-डॉ. राकेश मिन्हास, डीसी कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें