विजयदशमी का त्योहार मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में जिला उपायुक्त रमेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर एडीसी डा. भारत भूषण और एडिशनल एसपी खलील पोसवाल भी उपस्थित रहे। दोपहर के समय रामलीला मैदान युद्ध क्षेत्र में, तो दशहरे के बाद अयोध्या में तब्दील हो गया।
रामलीला मैदान में भगवान राम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।रावण वध के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। भगवान राम ने अग्नि बाण छोड़ तीनों पुतलों को आग लगाई। जिला उपायुक्त ने कहा कि देश में कई तरह के रावण हैं,
लिहाजा लोगों को इन रावणों से लड़ना होगा। वहीं गोविंदसर गांव में भी दशानन सहित कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए। इस मौके पर कठुआ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष देविंद्र वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।