जिले भर से डेंगू के ग्यारह मामले सामने आने के बाद पिछले दो दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग कोई रिस्क लेने के लिए तैयार नहीं है। विभाग की ओर से पिछले दो दिनों में चालीस नए सैंपल जम्मू में जांच के लिए भेजे गए हैं। लेकिन, अभी तक इस सैंपल में से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
सीएमओ आरके सांगड़ा के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भेजे गए चालीस सैंपल में से रविवार शाम तक कोई भी नया डेंगू का मामला सामने नहीं आया है। बहरहाल विभाग नगर परिषद की टीम के साथ मिलकर शहर में मेलाथियान का छिड़काव जारी है। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को भी सहयोग करना चाहिए।