फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ढोल-नगाड़ों की थाप पर चौक-चौराहों पर मना जीत का जश्न

विज्ञापन
भारतीय टीम की जीत पर शहर के शहीदी चौक पर झूमते युवा। संवाद
विज्ञापन
एशिया कप 2025 में भारत की शानदार जीत के बाद कठुआ में क्रिकेट प्रेमियों ने देर रात तक जश्न मनाया। जैसे ही टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में विरोधी टीम को हराया शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

रविवार की आधी रात जैसे ही भारतीय खिलाड़ियों ने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया शहर जश्न में डूब गया। बाजारों में आतिशबाज़ी की गूंज और ढोल की थाप पर थिरकते युवाओं ने भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए। शहर के शहीदी चौक, कॉलेज चौक, बस स्टैंड, गोविंदसर और कई अन्य इलाकों में विशेष रूप से उत्साह देखा गया। जहां देर रात तक युवाओं का जश्न जारी रहा। इस दौरान कई युवाओं ने मिठाइयां बांटते हुए इस जीत का सेहरा भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों को दिया। उन्होंने टीम इंडिया की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने जिस तरह से पाकिस्तान को 3-0 से मात दी है उससे आज पूरा भारत उत्साहित है।

इस अवसर पर विश्व प्रताप सिंह ने कहा कि पारी की शुरुआत में तीन विकेट गिरने के बाद मायूसी थी क्योंकि इन तीन विकेटों में पाकिस्तान के लिए अब तक खौफ रही अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी भी शामिल थी। लेकिन इसके बाद आए तिलक वर्मा ने संजू सैमसन और बाद में शिवम द्विवेदी के साथ मिलकर जीत की आधारशिला रखी। उसने साबित कर दिया कि भारतीय टीम मजबूत इरादों वाली टीम है। बंटी शर्मा ने अपनी खुशी को साझा करते हुए कहा कि इस पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह से भारतीय टीम ने बिना कोई मैच खोए खिताब अपने नाम किया है, उससे साफ हो गया है कि भारत की टीम विश्व की नंबर एक टीम है। इसमें कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं तो बल्लेबाजी का कोई मुकाबला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें