कठुआ। वेटरन्स सेवा केंद्र (वीएसके) बसोहली और जंगलोट की ओर से दूर-दराज तहसीलों में वेटरन आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। बनी, लोहाई, मल्हार, बिलावर, महानपुर एवं रामकोट में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं विधवाओं को पेंशन लाभ एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान प्रदान किया गया।
टीम ने सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन रक्षा (एसपीएआरएसएच)/ डायरेक्टरेट ऑफ इंडियन आर्मी वेटरन्स (डीआईएवी) पोर्टल से संबंधित पेंशन लाभ एवं कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया। इस पहल से 700 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं विधवाओं को लाभ मिला। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और सुरक्षा एजेंसियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।