फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छात्रों ने वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का दिया उत्कृष्ट परिचय

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय मे ंविज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
विज्ञापन
हीरानगर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल्स का प्रदर्शन कर अपनी वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का उत्कृष्ट परिचय दिया। जिनमें ज्वालामुखी, हाइड्रोलिक क्रेन और जल चक्र प्रमुख रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों के बारे में विद्यार्थियों ने विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने इन पौधों के औषधीय गुण और उनके विभिन्न उपयोगों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य नरिंदर चुंबर विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक होने और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ज्ञान और समझ हमारे जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जो विद्यार्थी को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सोचने और अनुसंधान करने के लिए प्रेरित करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें