फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडरों ने बकाया राशि के भुगतान की मांग किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। ग्रामीण विकास विभाग के अधीन वित्त वर्ष 2016 और 17 में करवाए गए विकास कार्य में वेंडरों ने विभाग को कई प्रकार की निर्माण सामग्री सप्लाई की थी जिसका भुगतान 4 वर्ष बाद भी नहीं हो पाया है। गढ गांव के निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने बतौर वेंडर वर्ष 2016 में अपने गांव में मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग की ओर से करवाए गए विकास कार्यों के लिए रेत, बजरी, इंटर और अन्य कई प्रकार की निर्माण सामग्री सप्लाई की थी, जिसका आज तक भुगतान नहीं हो सका है। जिससे उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वेंडर देवेंद्र सिंह ने बताया के कई बार सरकार के आगे बकाया राशि का भुगतान करने के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक बकाया भुगतान नहीं हो पाया है। वेंडर जीत सिंह ने कहा के पिछले 4 वर्षों से बकाया राशि का भुगतान ना होने के कारण उन्हें इन दिनों काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। वेंडर राजकुमार ने बताया कि इस संबंध में कई बार ग्रामीण विकास विभाग के आला अधिकारियों के कार्यालयों के भी चक्कर लगाए लेकिन आश्वासनों के सिवा कुछ हासिल नहीं हुआ। वेंडरों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उन्हें पिछले चार वर्षों से बकाया पड़ी राशि का भुगतान किया जाए, जिससे वेंडरों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें