फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आतंकियों से लड़ने के लिए वीडीजी ने किया फायरिंग का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की ओर से ग्राम सुरक्षा गार्ड (वीडीजी) को दो दिवसीय बेसिक फायरिंग का अभ्यास कराया गया। इसमें इन सुरक्षा गार्ड को हथियारों के संचालन और उपयोग की विधि बताई गई। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डीएसपी एसओजी और थाना प्रभारी बनी की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान गार्ड को हथियारों की सुरक्षित लोडिंग और अनलोडिंग प्रक्रिया के अलावा निशाना लगाने से लेकर हथियारों की नियमित देखभाल और सफाई अभ्यास करवाया गया। सभी प्रतिभागियों को ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त सतर्क रहने का भी प्रशिक्षण दिया गया, ताकि किसी भी आतंकी घटना के दौरान वीडीडी दुशमनों से लोहा ले सके। यह प्रशिक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान और उसके बाद हथियार सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों और प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त वीडीजी को जिले के दूरदराज और संवेदनशील इलाके में आतंकियों से लडने के लिए फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस के रूप में प्रभावी ढंग से कार्य करने में सक्षम बनाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें