स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 636 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। बीएमओ डॉ. देवराज ने बताया कि धार डूगनू, थमनाल, बिलावर, फिंतर और अन्य कई गांवों में टीकाकरण अभियान चलाया गया है, जिसमें 636 लोगों को टीका लगाया गया है।
बीएमओ ने शनिवार को शाम के समय सुकराला गांव का निरीक्षण भी किया। इस दौरान लोगों को सलाह दी कि जो लोग खांसी, बुखार, नजला, जुकाम से ग्रस्त हैं, वह तुरंत कोरोना जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर कोरोना जांच कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग में लगा है। संवाद