राष्ट्रीय राजमार्ग पर दियालाचक के पास अज्ञात कार द्वारा टक्कर लगने से स्कूटी पर सवार बहू और सास गंभीर रूप से घायल हो गई। शुक्रवार शाम को हुई इस घटना के बाद दोनों को ही उप जिला अस्पताल हीरानगर में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बहू अनुराधा(30) पत्नी नरेश कुमार निवासी सरकारी गुड़ा को प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। वही उसकी सास कमला देवी(50) पत्नी विजय कुमार का उपचार उप जिला अस्पताल में जारी है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद