बिलावर उपमंडल की बग्गन अप्पर ए पंचायत के दलेऊ गांव में टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से 84 लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उपमंडल में 50,000 से अधिक लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की और से टीकाकरण के लिए रोस्टर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कई गांवों में घर घर जाकर भी टीकाकरण किया जा रहा है। संवाद