संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में पिछले चौबीस घंटों में एक नाबालिग सहित दो लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में कोई अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया है। परिजनों ने उनकी बिगड़ती हालत को देख उपचार के लिए जीएमसी कठुआ भर्ती करवाया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पहला मामला बीती देर शाम रामकोट बिलावर का है। जिसमें 24 वर्षीय युवक मस्कीन अली पुत्र शेरू निवासी जसयाल गलक ने संदिग्ध अवस्था में कोई अज्ञात जहरीला पदार्थ निगलने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए पीएचसी रामकोट ले जाए गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य मामला औद्योगिक क्षेत्र गोविंदसर इलाके का है। जिसमें एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती निवासी बिहार ने संदिग्ध अवस्था में कोई अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती के माता-पिता वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्र गोविंदसर की रह रहे है। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।