संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में पिछले चौबीस घंटों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक पांच वर्ष के बालक सहित एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला बुधवार की दोपहर हटली मोड़ इलाके का है, जिसमें पांच साल का बालक गली में मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बालक की पहचान गोलू पुत्र सिभोत कुमार निवासी बिहार जो वर्तमान में चौधरी कॉलोनी हटली मोड़ में रह रहा है। वहीं, अन्य मामला मंगलवार की देर रात शहर के महिला डिग्री कॉलेज के बाहर का है, जिसमें 40 वर्षीय महिला शिवानी लूथरा पत्नी सनी लूथरा निवासी वार्ड 18 कठुआ मोटरसाइकिल सह-सवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।