लखनपुर के करडोह में तस्कर की जमीन को कुर्क करती पुलिस। संवाद
- फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने धनौड गांव में एक नशा तस्कर की 1 कनाल और साढ़े 11 मरला जमीन की कुर्की की है। इसकी कीमत 19 लाख रुपये बताई जा रही है। इसे आरोपी नशा तस्कर ने नशे के कारोबार से अर्जित किया था। वीरवार को थाना लखनपुर प्रभारी त्रिभवन खजूरिया ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट और सरंपच करड़ो की उपस्थिति में नशा तस्कर की अवैध संपत्ति की कुर्की को अंजाम दिया। पुलिस ने जांच में पाया है कि नशा तस्कर की 1 कनाल और साढ़े 11 मरला भूमि जो की जोरावर सिंह उर्फ काका पुत्र बलदेव सिंह निवासी धनौड़ ने नशीले पदार्थों के कारोबार से अर्जित की थी। इससे पुलिस ने आज जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि नशा तस्कर के खिलाफ लखनपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत तीन एफआईआर संख्या 30/2016, 49/2017 और 50/2023 दर्ज है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 68 (ई), 68 (एफ) के तहत कार्रवाई की गई है।