फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी

Sun, 06 Dec 2015 01:22 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात और शनिवार दोपहर हुए दो सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शुक्रवार देर रात दयालाचक के निकट बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार अमनदीप सिंह और सतनाम सिंह दोनों निवासी कोलियां गुरदासपुर पंजाब को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। यह देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इधर, कठुआ के निकटवर्ती बगियाल मोड़ के पास शनिवार दोपहर को अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल हो गई। घायल महिला शांति देवी जंडोर की रहने वाली है।

स्थानीय लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जाता है। गौरतलब है कि जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।

कहीं तेज रफ्तार तो कहीं यातायात नियमाें का उल्लंघन हादसों का सबब बन रहा है, लेकिन बढ़ते हादसाें को रोकना मुमकिन नहीं हो पा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें