जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगेट मोड़ के पास सोमवार की देर रात कार और बाइक में हुई भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पठानकोट से जम्मू की ओर जा रही इंडिका कार सीएच03एच-6240 लोगेट मोड़ के पास बाइक जेके08डी-1797 जो लोगेट मोड़ की ओर जाने के लिए मुड़ रही थी, से टकरा गई।
इस हादसे में संदीप सिंह (30) निवासी कृष्ण कालोनी और दलजीत (30) सिंह निवासी बरवाल घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। संदीप को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। दलजीत को मंगलवार की सुबह छुट्टी दे दी गई।