फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो जख्मी

Wed, 18 Nov 2015 01:26 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे सहित दो अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार देर रात चड़वाल के निकट एक तेज रफ्तार कार के चालक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे दोपहिया वाहन पर सवार चौबीस वर्षीय सोमनाथ निवासी मंगतियां और पैंतीस वर्षीय भगवान सिंह निवासी डिंगा अंब बुरी तरह से घायल हो गए।

देर रात जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बावजूद घायलों की हालत में सुधार नहीं हो पाया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। सोमवार देर रात हुए एक अन्य हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


हादसा बाइक फिसलने से हुआ, जिसमें घायल बयालीस वर्षीय सोहन लाल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। लेकिन घायल के परिजन उसे पंजाब में ले गए।

पुलिस के अनुसार दोनों मामलों की छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि हाईवे पर स्थित चौराहों पर लगातार हादसे हो रहे हैं। संपर्क मार्ग और हाईवे के चौराहों पर वाहनों की आवाजाही गफलत की वजह बनती है, जिससे हादसों को न्योता मिल रहा है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें