फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में लुढ़क जाता है पारा

Wed, 18 Nov 2015 01:23 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल रात गहराते ही पारा तेजी से नीचे लुढ़क जाता है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे दर्ज हो रहा है। ऐसे में रात और अलसुबह सर्दी की चुभन का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में तापमान का स्तर बीते वर्ष की तर्ज पर ही चल रहा है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े के आते ही अधिकतम तापमान का स्तर जहां तीस डिग्री से नीचे आ जाता है।

न्यूनतम तापमान का स्तर दस डिग्री से नीचे रहता है। पिछले दो दिन से दिन का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान का आंकड़ा लगातार दो दिन 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को तो न्यूनतम तापमान का स्तर सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर महीने के दूसरे पखवाड़े से सर्दी के अहसास में बढ़ोत्तरी हो जाती है।

मौसम साफ रहने की सूरत में रात के न्यूनतम तापमान का स्तर नीचे रहता है, जबकि दिन के तापमान में उछाल आता है। जबकि बादल छाने के दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में उछाल आता है।

फिलहाल मौसम साफ रहने के आसार ही बन रहे हैं। लिहाजा न्यूनतम तापमान में गिरावट तय है। उल्लखनीय है कि जिले के पर्वतीय इलाकों में तीन दफा बर्फबारी हो चुकी है। बर्फ से ढंकी पहाड़ियों से निचले इलाकों की तरफ चलने वाली हवाओं में ठंडक बढ़ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें