कठुआ। जिला पुलिस ने हटली क्षेत्र में अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो डंपर जब्त किए हैं। चौकी प्रभारी शुभम महाजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
पुलिस चौकी हटली के अधीन आते क्षेत्र में टीम ने रुटीन जांच के दौरान डंपर (जेके19ए-3305) और (जेके02डीएन-4748) को जांच के लिए रोका। पुलिस टीम ने चालकों को दस्तावेज उपलब्ध करवाने के लिए कहा तो वे दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। पुलिस के मुताबिक यह वाहन बिना कानूनी अनुमति के अवैध खनन (खनिजों का परिवहन) में संलिप्त थे। पुलिस ने दोनों डंपरों को जब्त कर लिया। भूवैज्ञानिक व खनन विभाग कठुआ के अधिकारियों को अगली कार्रवाई के लिए डंपर सौंप दिए गए हैं। संवाद