फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नेताजी ने आजादी के संघर्ष में अद्वितीय योगदान दिया

विज्ञापन
हीरानगर के छप्पड़ मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर छप्पड मोड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों सहित पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संबोधन में गुप्ता ने कहा कि नेताजी बचपन से ही ब्रिटिश सत्ता के विरोधी थे और उन्होंने आजादी के संघर्ष में अद्वितीय योगदान दिया। उन्होंने आजाद हिंद फौज की वीरता और बलिदान का भी उल्लेख किया, जिसने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेताजी ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा.. जैसे प्रेरणादायक नारे के साथ देशवासियों को जागरूक किया। उनके दृढ़ साहस और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें स्वतंत्रता संग्राम का सबसे प्रभावशाली नेता बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नेताजी के आदर्शों को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व सरपंच भगवान दास, जगदीश चंद्र, मदन लाल, राकेश खजूरिया, पन्ना लाल, युगल किशोर बाली, परवीन भगत, नरेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें