हीरानगर के डिंगा अंब में शराब के साथ पकड़े गए आरोपी
हीरानगर। पुलिस ने डिंगा अंब क्षेत्र में नाके पर तलाशी के दौरान 20 बोतल अवैध शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हीरानगर थाना प्रभारी अरुण कौल ने विशेष नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान दो लोगों की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए उन्हें तलाशी के लिए रोका। तलाशी में उनसे शराब की 20 बोतलें बरामद हुईं जो वे अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान शक्ति शर्मा निवासी हरसाथ तहसील घग्वाल जिला सांबा और सुनील कुमार निवासी पक्का कोठा तहसील डिंगा अंब के रूप में हुई है। संवाद