हीरानगर। राजबाग-सुजवां सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। राजबाग पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संजीव कुमार निवासी सप्राल पाईं हरिया चक रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक (पीबी07वाई 6518) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानी लोगों की सहायता से पुलिस ने उसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। संवाद