फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जलावनी लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। वन विभाग जसरोटा रेंज की टीम ने अवैध ढंग से ले जाई जा रही जलावनी लकड़ियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। विभाग ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रविवार को आधी रात लगभग एक बजे हाइवे पर छन्न मोरियां में जसरोटा रेंज अधिकारी मुनीश गुप्ता के निर्देश पर विभाग की टीम ने नाके के दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान इसमें से जलावनी लकड़ी बरामद की गई जो अवैध ढंग से ले जाई जा रही थी। ब्लॉक ऑफिसर मस्तगढ़ गंदीप सिंह और फॉरेस्ट गार्ड संजय कुमार व रवि कुमार की मौजूदगी में ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। विभाग की ओर से भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें