फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हाईवे पर पलटा लकड़ियों से भरा ट्रक

विज्ञापन
जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर कालीबड़ी में पलटा ट्रक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीबड़ी चौक के पास एक लकड़ियों से भरा ट्रक पलट गया। शुक्रवार देर रात हुए हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन ट्रक को नुकसान पहुंचा है।
ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कठुआ से जम्मू की ओर देर रात खाली पड़े हाईवे से पर ट्रक नंबर जेके02डीई- 8165 जा रहा था। इस दौरान ट्रक के सामने कोई मवेशी आ गया। जिसे बचाते हुए ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और वहीं पलट गया। जिससे ट्रक पर लोड की गई लकड़ी हाईवे की सर्विस लेन पर बिखर गई। जिसे शनिवार सुबह हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय विकास वर्मा का कहना है कि शहर को हाईवे से जोड़ने वाला कालीबड़ी चौक सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है।
यहां आए दिन हादसे होना आम हो गया। बीती रात भी होने वाला हादसा हाईवे की बदहाली का परिणाम है। देर रात को हुई इस घटना में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन अगर ऐसा हादसा दिन के समय होता तो वहां कई लोग इससे घायल हो सकते थे। क्योंकि वहां पर कई लोग जम्मू की ओर जाने के लिए बसों के इंतजार में खड़े होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें