फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

विज्ञापन
 होली खेलते हुए युवा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। रामकोट तहसील के विभिन्न इलाकों में रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस बीच रामकोट के नगरोटा गुजरू, गुड़ा, थड़ाकलवाल बाजारों में सारा दिन चहल-पहल रही। लोगों ने जमकर गुलाल की खरीददारी की। बच्चों ने भी पिचकारी व गुब्बारे की खरीद की। इस बीच बच्चे पानी में रंग डाल कर गुब्बारे फेंकते दिखे। दुकानदारों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। रामकोट से दुकानदार सुशांत मेहरा ने बताया कि बच्चों ने स्पाइडर, माचिस, गन व फव्वारा पिचकारी ज्यादा पसंद की। इस बीच युवा वर्ग और बच्चे होली के शुभ अवसर पर रामकोट, नगरोटा गुजरू, लाखडी, लहर भाग, गुडा आदि स्थानों पर मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें