फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नौ लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में आयोजित शहीदी दिवस में श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग। -- ज
विज्ञापन
23 वर्ष पहले हीरानगर मोड़ पर आतंकी हमले के निशान भले ही दीवारों से मिट गए हो, लेकिन इस आतंकी हमले में अपनों को खोने वालों के दिलों में जख्म आज भी भरे नहीं हैं। आज भी वह आतंकियों का निशाना बने अपने परिवार के सदस्यों को याद कर आंसुओं को रोक नहीं पाते हैं।
विज्ञापन

एक अक्तूबर 2002 को सीमा पार से आए आतंकियों ने हीरानगर मोड़ पर निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। इन लोगों की याद में स्थानीय समाजसेवी संस्था यूथ फेडरेशन जिसे अब हीरानगर डेवलपमेंट फोरम के नाम से भी जाना जाता है ने हर वर्ष की तरह इस बार भी हीरानगर मोड़ पर शहीदी दिवस का आयोजन किया। जिसमें फोरम के सदस्यों के अलावा आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। बलिदान देने वाले लोगों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ किया गया।
फोरम के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने बताया आज से 23 वर्ष पहले 1 अक्टूबर 2002 को सुबह जब आतंकियों ने इस चौक में हमला किया तो कई स्कूली बच्चे यहां खड़े थे। जिनकी जान बचाने के लिए 9 निहत्थे लोगों ने अपनी जान दे दी। हम उनका यह बलिदान कभी नहीं भूल सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हमले में बलिदान देने वाले विक्रांत शर्मा, जनक राज, सतीश शर्मा, सांझी राम, जनक राज, चमन लाल, महेंद्र पाल, कुलदीप सिंह और स्वर्ण कुमार को हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। उन्होंने कहा हमने पहले भी सरकार से यह मांग की है और अभी करते हैं कि इन शहीदों की याद में एक स्मारक बनाया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर विजय शर्मा, रमन कुमार, नीरज गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें