फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 29 Apr 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। बनी में पूर्व सैनिकों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पहलगाम हमले में मृतक पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सैनिक अशोक कुमार ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित इस कायराना हरकत को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और पर्यटकों पर किए गए हमले अत्यंत निंदनीय हैं और इनकी कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अगर सरकार को किसी भी तरह के सहयोग की आवश्यकता होगी, तो पूर्व सैनिक समाज पूरी तरह से तैयार रहेगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक बिंद्रा बन , तिलक राज सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें