जीएलडीएम डिग्री कॉलेज में भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि । - संवाद।
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज में भौतिकी विभाग की ओर से लेट्स सेलिब्रेट फिजिक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही व्याख्यान, वृक्षारोपण अभियान, मॉडल निर्माण प्रतियोगिता और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन एचओडी प्रोफेसर राजेश कुमार शर्मा की देखरेख में किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना भी विशेष तौर पर यहां मौजूद रही। प्रोफेसर अजय ने अपने संबोधन में कहा कि 7 साल पहले आज ही के दिन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की मौत हुई थी। डॉ. कलाम युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को रचनात्मकता, नवाचार और प्रस्तुति कौशल जैसे मानदंडों के आधार पर आंका गया। जिसमें तानिया शर्मा और सोनिया शर्मा, विकास कुमार और ज्योति बाला ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रोफेसर अरुण कुमार, प्रोफेसर मनजोत सिंह भी मौजूद रहे।