फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गर्भवती महिलाओं के लिए न्यूट्री-मिक्स फॉर्मूला तैयार करने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
स्तनपान और गर्भवती महिलाओं के लिए न्यूट्री-मिक्स फॉर्मूला तैयार करने पर केवीके में प्रशिक्षण का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जिला कृषि विज्ञान केंद्र में न्यूट्री-मिक्स फॉर्मूला तैयार करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण स्तनपान कराने वाली और गर्भवती महिलाओं के लिए संतुलित पोषण उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहा है।
सोमवार को शुरू हुआ तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू के कुलपति डॉ. बीएन त्रिपाठी और निदेशक विस्तार डॉ. अमरीश वैद की मार्गदर्शन में किया गया। केवीके प्रमुख डॉ. विशाल महाजन ने उद्घाटन सत्र में स्तनपान कराने वाली और गर्भवती महिलाओं के अलावा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए संतुलित पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया। ताकि पोषण और आजीविका दोनों चुनौतियों का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तकनीकी सत्र की शुरुआत मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अनामिका जमवाल की ओर से की गई। कार्यक्रम में राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के गृह विभाग से तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में डॉ. सबाहत, डॉ. सवीला ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में न्यूट्री-मिक्स फॉर्मूला तैयार करने के बारे में प्रतिभागियों की समझ बढ़ाने के लिए संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. बृजेश अजरावत, अमित कुमार, सुशांत शर्मा, विजय कुमार, राज कुमार और रिशभ शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें