फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मालगाड़ी बेपटरी होने से कठुआ में सिर्फ एक ट्रैक पर चली ट्रेनें

Sun, 07 Dec 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
इंजन को पटरी पर लाने के लिए हाइड्रॉलिक जैक की ली गई मदद। संवाद
विज्ञापन
जम्मू-बनारस स्पेशल ट्रेन 12 घंटे रुकी रही कठुआ रेलवे स्टेशन पर
विज्ञापन


एक दर्जन ट्रेनें लेट होने से यात्री हुए परेशान, डीएमयू ट्रेन रद हुई
कठुआ। लखनपुर के पास ट्रैक पर मलबा आने से बेपटरी हुई मालगाड़ी ने रेल यातायात प्रभावित कर दिया। एक डीएमयू ट्रेन को रद्द करने से एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। दिन भर मालगाड़ी को ट्रैक से हटाने और ट्रैक की मरम्मत के काम के चलते रेल यातायात एक ही ट्रैक से चलता रहा।
जम्मू से दिल्ली की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चार घंटे देरी से कठुआ स्टेशन से रवाना हुई। वहीं, ट्रेन संख्या 04610 जम्मू-बनारस स्पेशल ट्रेन सुबह 6.20 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना होकर शाम साढ़े छह बजे तक कठुआ रेलवे स्टेशन तक ही फंसी रही। 12 घंटे की देरी से चल रही इस ट्रेन को जम्मू से चलने के लगभग डेढ़ घंटे बाद ही पठानकोट पहुंचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक जम्मू से पठानकोट की ओर जाने वाली सीमित ही रेलगाड़ियां थीं। वहीं, दोपहर बाद रेलवे की दिक्कतें और भी बढ़ गईं जब देश के अलग-अलग हिस्सों से जम्मू तवी रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली ट्रेनों के पहुंचने का समय हो गया। शाम तक कई ट्रेनों घंटों देरी से चल रही थी। ट्रेनों को पीछे ही रोक देने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले युद्ध स्तर पर बिना नुकसान के मालगाड़ी को ट्रैक से हटाने के प्रयास दोपहर तक जारी रहे। मालगाड़ी के पहियों को ट्रैक पर चढ़ाकर हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें